City News Uttar Pradesh
राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास
उत्तर प्रदेश

राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाज सेवा के क्षेत्र में जिले में कीर्तिमान स्थापित कर रही संस्था विद्याधाम सामिति द्वारा संचालित सामुदायिक शिक्षा केन्द्र राजाराम का पुरवा में शिक्षण कुटी का निर्माण किया गया।

राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास

इसमें शिक्षा से वंचित नौनिहालों के साथ हीं हर आयु वर्ग के अशिक्षितों को भी शिक्षित करने का अनूठा कार्यक्रम चलेगा। इसका लोकार्पण जिला भाजपा एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू द्वारा किया गया।

राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास

इस दौरान विद्या धाम समिति के महामंत्री राजा भइया नें गांव में विकास से वंचित समुदाय की सामाजिक,आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के संबंध में जानकारी दी। मुख्य अतिथि अशोक त्रिपाठी जीतू नें ग्रामीणों एवं छात्रों को संबोधित किया। कहा की शिक्षित व्यक्ति ही हक हकूक की लड़ाई लड़ सकता है। स्वयं एवं समाज के विकास के लिये शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

राजा राम के पुरवा में अब बहेगी शिक्षा की बयार: विद्याधाम समिति का अनोखा प्रयास

उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षित व जागरूक होकर योजनाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की प्रेरणा दी। पौध रोपण का भी कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक निगम, ओम तिवारी, अनिल आवारा, इमरान अली भी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का भाजपा पर कड़ा हमला: बोले- आपातकाल से ज्यादा खराब हैं आज के हालात, नफरत फैलाती है बीजेपी

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दीपावली पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda : कालिजर दुर्ग के जंगल में आग, पर्यटकों का प्रवेश रोका गया …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का चलेगा मिशन, संचारी रोगों को नहीं मिले “आनंद” …

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : दो सदस्यों समेत 10 बाइकें हुई बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़