City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

  • विनोद मिश्रा

सिद्धार्थनगर। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जिले में बाढ़ के हालातों का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। इसके कारण लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को बताया गया की नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। जनपद में आई बाढ़ के कारण हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। प्रशासन की ओर से जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं।

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

जल शक्ति राज्य मंत्री नें बाढ़ प्रभावित गांवों एवं नदी तटबंधों का विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी ने उनके घर को अपनी चपेट में ले लिया है। राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाये जानें की जरूरत है। राप्ती नदी में आई बाढ़ के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा के बाद मीडिया को बताया की “बाढ़ ने समय से पहले ही दस्तक दी है। सिद्धार्थनगर में करीब 80 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों में नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभावितों को खाने का सामान मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया है।

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

गांवों के प्रधान और तहसीलदार की मदद से लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे मरीजों की इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बाढ़ का आलम यह है कि सिद्धार्थनगर के कई गांवों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। अधिकारियों को लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा ‘आस्था’ का महाकुंभ: ‘प्रशासनिक अमले’ ने किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच

दस्यु ठोकिया पर बालीवुड की नजर : जल्द बनेगी वेब सीरीज

City News Uttar Pradesh

भाभी का ‘देवर’ ही निकला ‘गुनहगार’: 9 लाख के ‘उड़ाए’ गहने, पर्दाफ़ाश से ‘रिश्ते’ हुए ‘शर्मसार’ !

विधायक प्रकाश का “आपका सेवक आप के द्वार”, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर किया हमला, इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, बिना कमीशन नहीं होता काम …

ब्रेकिंग न्यूज़