- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने 23 फरवरी को होने वाले मतदान दिवस में मत प्रतिशत बढोत्तरी के लिए जनपद के थर्ड जेण्डर पार्टी (किन्नरों) की बैठक की और अपील किया कि इस लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी लोंगो से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। कम से कम एक दिन अपने देश के लिए आगे आकर वोट करे और वोट करने हेतु जनपद वासियों को एवं अपनेे समाज को जागरूक करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दुआयें मांगी जिससे हमारे जनपद में मत प्रतिशत मेें बढोत्तरी हो सके। उपस्थित उपरोक्त समाज की लीडर मधू, मुस्कान, पिया जी, बबली, दीपिका ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि हम सब जिला प्रशासन के साथ हैं और मतदान प्रतिशत में बढोत्तरी हो इसके लिए आगे आकर जनपद वासियों को एवं अपने समाज के व्यक्तियों को जागरूक करेंगे और मतदान करवायेंगे। बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रामपाल, तहसीलदार सदर पुष्पक सहित उपरोक्त समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
