City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में केंद्र सरकार का चमत्कार: 86.21 करोड़ हो गये मंजूर, हर्षित हुई तपोस्थली
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट में केंद्र सरकार का चमत्कार: 86.21 करोड़ हो गये मंजूर, हर्षित हुई तपोस्थली

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। केंद्र सरकार चित्रकूट में चमत्कार करने जा रही है। जी हां, वह “चमत्कार सड़कों पर दिखेगा”। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चित्रकूट के “जीवनरेखा” कहे जाने वाले “बांदा-कर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग को संवारने” के लिए 86 करोड़ 21 लाख रुपये की बड़ी सौगात को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से न सिर्फ “चित्रकूट की तस्वीर बदलेगी, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की तकदीर” भी सुधरेगी।चित्रकूट में केंद्र सरकार का चमत्कार: 86.21 करोड़ हो गये मंजूर, हर्षित हुई तपोस्थलीस्वीकृत परियोजना के तहत “बांदा-कर्वी मार्ग” के 37 से 107 तक कुल 70 किलोमीटर हिस्से का “नवीनीकरण और मजबूतीकरण” किया जाएगा। सड़क पर जहां-जहां गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उनकी विशेष मरम्मत होगी। इसके साथ ही जर्जर हो चुकी पांच पुलियों का नया निर्माण कर मार्ग को और अधिक टिकाऊ बनाया जाएगा।चित्रकूट में केंद्र सरकार का चमत्कार: 86.21 करोड़ हो गये मंजूर, हर्षित हुई तपोस्थलीसरकार ने “सुरक्षा और सुविधा” दोनों का “ख्याल” रखा है। भरतकूप और शिवरामपुर जैसे घनी आबादी वाले कस्बों में आरसीसी नालियों का निर्माण होगा, जिससे बरसात में जलभराव की “वर्षों पुरानी समस्या से निजात” मिलेगी।चित्रकूट में केंद्र सरकार का चमत्कार: 86.21 करोड़ हो गये मंजूर, हर्षित हुई तपोस्थलीहादसों को रोकने के लिए पूरे हाईवे पर मेटल बीम क्रैश बैरियर, चमकदार रोड मार्किंग और रेट्रो रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं कर्वी के पास ट्रक चालकों के लिए ट्रक “ले-बाय” बनाया जाएगा, ताकि बेतरतीब खड़े ट्रकों से होने वाले हादसे टल सकें। इस “चमत्कारिक सुधार से रामघाट, कामदगिरि, हनुमान धारा और गुप्त गोदावरी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम” होगी और “बांदा से कर्वी तक किसानों, व्यापारियों और छात्रों को भी बड़ी राहत” मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वछता अभियान में बांदा डीएम अनुराग की दिखी “अनोखी अदा” …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश: बेहतर हो बिजली व्यवस्था, सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजली

City News Uttar Pradesh

एक साल बाद खुलेगी अब मुख्तार अंसारी की बैरक : पिछले 28 मार्च को हुई थी मौत

आजादी का अमृत महोत्सव : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने मुख्यमंत्री स्वास्थय मेला का किया उद्घाटन, कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “आपका सेवक आप के द्वार”, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़