City News Uttar Pradesh
आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम
उत्तर प्रदेश

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश में लोकप्रियता के साथ तेजी से बढ़ रही आम आदमी पार्टी में जनसेवा करते हुए स्थानीय मुद्दों को प्रखरता से उठाने और तमाम आंदोलनों में लगातार सक्रियता तथा कार्यों को वरीयता देते हुए पार्टी के यूपी प्रभारी/सांसद माननीय संजय सिंह की अनुशंसा पर पुष्पेंद्र सिंह चुनाले को पुनः प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ महेश त्यागी जी व प्रदेश महासचिव विनोद मूद्रल जी के द्वारा पूरे बुंदेलखंड प्रांत के किसान प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम
AAP nominated Pushpendra Singh Chunale as in-charge of Bundelkhand, the result of activism and public service in the party

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी व पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री चुनाले ने कहा कि मेरे ऊपर शीर्ष नेतृत्व ने विश्वाश कर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं शीर्ष नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और पूरे बुंदेलखंड में पार्टी के सभी साथियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी में चुनाले सबसे पहले बांदा में जिला मीडिया प्रभारी के पद पर फिर उसके बाद पार्टी के लिए गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों में पार्टी के लिए काम किया है।

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम
AAP nominated Pushpendra Singh Chunale as in-charge of Bundelkhand, the result of activism and public service in the party

इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने पर बांदा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नीरज सिंह कछवाह, संतोष गुप्ता, गजराज राजपूत, अनुभव, प्रेमलता शर्मा, इरफान, राहुल अग्निहोत्री आदि पार्टी व क्षेत्रीय लोग सिद्धू सिंह, पदम यादव, अखिलेश सिंह, शिवधनी प्रजापति, दिनेश विश्वकर्मा, इंद्रपाल प्रजापति, रईस अली, फहीम भाई, कामता कुशवाहा, शैलेन्द्र द्विवेदी, कुलदीप सिंह, अनिल सिंह गौतम आदि ने हार्दिक प्रसन्नता जताई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल ! …

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh

बांदा के गांव से 40 साल पहले चोरी हुई मूर्ति इंग्लैंड में मिली

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

विधायक प्रकाश ने ‘जीत’ का दिया ‘मंत्र’ : कहा- बूथ मजबूत तो ‘जीत पक्की’

ब्रेकिंग न्यूज़