City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : शादी न होने परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । शादी न होने से क्षुब्ध युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक बबेरू कस्बे में सब्जी का थोक और फुटकर कारोबार करता था।


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के गांधी नगर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (25) पुत्र रामकिशोर ने रविवार को शाम कमरा बंद कर सीलिंग हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। कमरे के रोशनदान से झांककर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी निगरानी में फंदा काटकर शव को नीचे उतराया और परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद कस्बे में सब्जी का थोक और फुटकर व्यापार करता था। मृतक शादी करने का दवाब बना रहा था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी कहीं शादी तय नहीं हुई। इसी तनाव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री का खौफ, नहर की सफाई में जुटा अमला, कहीं पड़ न जाए नजर …

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का ‘अंतर्राज्यीय गिरोह’ बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

City News Uttar Pradesh

यूपी : इंसानियत की अनुपम मिसाल है बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव …

दर्दनाक हादसा : मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर की पत्नी समेत मौत, दो नाती व दामाद घायल

ब्रेकिंग न्यूज़