31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन
उत्तर प्रदेश

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

  • विनोद मिश्रा

उत्तर प्रदेश में बेसिक विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच से 12 जून तक आयोजित किए जाने वाले समर कैंप को शिक्षक संगठनों के विरोध में स्थगित कर दिया गया है। हालांकि विभाग ने इसका कारण प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व हीट वेव बताया है। विभाग की ओर से शिक्षा मंत्रालय के पत्र का हवाला देते हुए 24 मई को पत्र जारी कर गर्मी की छुट्टियों में पांच से 11 जून तक परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया।

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर

इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाना था। हालांकि इस आदेश के आने के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया था। शिक्षक संगठनों ने इस मामले में मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री समेत महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि एक तरफ तो प्रदेश में भीषण गर्मी है, साथ ही शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। ऐसे में यह आदेश अव्यवहारिक है। इसे निरस्त करने की मांग शिक्षक संगठनों ने की थी।

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन
UP: Summer camps to be held in basic schools postponed, was to be organized from 5th to 12th June

इसके बाद भी 31 मई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने संशोधित आदेश जारी कर समर कैंप पांच से 12 जून तक सुबह 7 से 9 बजे तक समर कैंप कराने को कहा। हालांकि एक जून शनिवार को सभी बीएसए, बीईओ को जारी निर्देश में अधिक गर्मी/ हीट वेव के कारण समर कैंप का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित करने की सूचना दी है। इस निर्णय से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी माध्यमिक के शिक्षकों को इससे राहत नहीं मिली है। वहां से पांच से समर कैंप का आयोजन होना है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : विकास खंडों के अंतर्गत दो गांवों का चयन कर बनाएं आदर्श ग्राम …

बांदा में चल रहा मौत का कारोबार ? हर सुबह मंडराती है मौत ?

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका अध्यक्ष मालती ने रचा इतिहास: लोकसंस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर : सरकारी मंशा ढेर !

“आज मौसम बड़ा बईमान का “राग अलापना” पड़ा महंगा : पुलिस नें अधेड़ को किया अरेस्ट

City News Uttar Pradesh

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़