30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति
उत्तर प्रदेश

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपना दल (एस) का सियासी संगम रविवार को देखने को मिला। जिले में हुई संगठन समीक्षा बैठक ने न सिर्फ पार्टी की ताकत का अहसास कराया, बल्कि आगामी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय कर दी।

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. जाटव गौतम ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने मंच संभालते हुए संगठन को नई ऊर्जा दी।

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। कहा कि “अब वक्त है हर बूथ पर अपना दल (एस) का झंडा लहराने का।” केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग में आरक्षण लागू करने के फैसले को पार्टी की बड़ी जीत बताया।

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

अनुप्रिया पटेल ने कहा “हमने हमेशा उन लोगों की लड़ाई लड़ी जो व्यवस्था से बाहर कर दिए गए थे। आज योगी सरकार ने हमारी मांग को स्वीकार किया है, यह हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता की जीत है।” अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि पार्टी की एक और बड़ी मांग जाति आधारित जनगणना को भी मोदी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय सभी वर्गों को उनकी हिस्सेदारी का सही मूल्यांकन दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

अपना दल (एस) प्रमुख ने संगठन को चेताया कि आगामी चुनाव अब दूर नहीं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अभी से मैदान में उतरना होगा। हम आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यह समय संगठन को मजबूत करने का है, ताकि हर सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई जा सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट डिफेंस कॉरिडोर पर 72 ‘देशों’ की नजर: हथियार से मिसाइल तक का बनेगा ‘हब’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें किया निहाल: अनुसूचित जाति हुई खुशहाल

City News Uttar Pradesh

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

डीएम आनंद सिंह नें बांटी खुलजा सिम-सिम की चाभी …

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग चेयरमैन नें किया निरीक्षण : संबंधित अधिकारियों की अटकी सांसें

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़