City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनावी माहौल की सियासत को गर्माते हुए बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे। इसके साथ ही बुंदेलखंड में पानी और बेरोजगारी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मंगलवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी रविप्रकाश कुशवाहा और जालौन सीट पर बसपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र गौतम के समर्थन में गुरसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला
BSP supremo Mayabati said: If our government is formed, we will give statehood to Bundelkhand, attacked BJP

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन जनता बेरोजगारी की समस्या से उबर नहीं पाई और देश का विकास भी बाधित रहा। इसी तरह भाजपा और आरएसएस की सरकार में जातिवाद और पूंजीवाद की राजनीति हो रही है, जिसका लाभ देश के चंद-पूंजीपतियों को मिल रहा है। अब जनता भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी के झांसे में आने वाली नहीं है। चुनावी बॉन्ड के मामले से उजागर हो गया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूंजीपतियों से पैसा लिया। कांग्रेस, भाजपा समेत कई दल इसमें शामिल हैं, लेकिन बसपा ने कभी पूंजीपतियों से पैसा नहीं लिया। बसपा ने जनता से थोडे़-थोड़ पैसे लेकर राजनीति की।

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला
BSP supremo Mayabati said: If our government is formed, we will give statehood to Bundelkhand, attacked BJP

– भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा के नेतृत्व में सरकार बनी, इस दौरान किसानों को सस्ते दामों पर उपकरण उपलब्ध कराए गए। बुंदेलखंड में पानी की समस्या के निराकरण की दिशा में कार्य किया। भाजपा और आरएसएस की जातिवादी, पूंजीवादी सोच के चलते दलित, मुस्लिमों, पिछड़ों का विकास नहीं हुआ। सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा नहीं भरा गया। समाजवादी पार्टी ने सरकार में आने के बाद एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को ही समाप्त कर दिया। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ज्यादातर कार्य निजी कंपनियों से कराए जा रहे हैं, इसके चलते यहां भी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की जिला विद्यालय निरीक्षक पर गाज : निकम्मेपन पर रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें निभाई शिक्षक की भूमिका : काफी पकड़ी अनियमितता

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से ओला पीड़ितों को मिलने लगा क्षतिपूर्ति : बांटे गये चेक

City News Uttar Pradesh

महा कुंभ पर विशेष : प्रयागराज जानें आने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा

City News Uttar Pradesh

Banda : उपायुक्त की सख्त हिदायत : समूह गठन के लिए मिशन प्रबंधकों को पढ़ाया पाठ…

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़