27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नरैनी में 'जल निकासी' की 'विभीषिका': दो सौ बीघा फसल 15 दिन से 'जलमग्न'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

नरैनी में ‘जल निकासी’ की ‘विभीषिका’: दो सौ बीघा फसल 15 दिन से ‘जलमग्न’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नरैनी कस्बे के बांदा मार्ग पर पेट्रोल पंप से नहर पुल तक ‘लगभग 200 बीघा कृषि भूमि’ इन दिनों ‘जल निकासी की विभीषिका झेल’ रही है। धान की लहलहाती फसल जो कभी किसानों के ‘चेहरे पर मुस्कान’ लाती थी, आज 15 दिनों से ‘घुटनों भर पानी में डूबकर सड़ने’ लगी है। ‘खेत खेत नहीं रहे, तालाब में तब्दील’ हो गए हैं और किसानों की महीनों की ‘मेहनत, खाद-बीज पर लगाया कर्ज सब कुछ पानी में डूबता नजर’ आ रहा है। यह तबाही अचानक नहीं आई है।

नरैनी में 'जल निकासी' की 'विभीषिका': दो सौ बीघा फसल 15 दिन से 'जलमग्न'किसानों के अनुसार पहले भी इस क्षेत्र में जलभराव होता था, लेकिन सड़क किनारे बने नाले से पानी निकल जाता था और ‘फसल बच’ जाती थी। इस बार कहानी बदल गई। बांदा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा ‘सड़क किनारे बना पुराना नाला तोड़’ दिया गया। जो हिस्सा बचा था, उसे सड़क किनारे रह रहे लोगों ने अपनी जमीन को समतल करने के लिए मिट्टी डालकर पूरी तरह पाट दिया। इससे बारिश और खेतों का पानी निकलने का एकमात्र रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। नतीजा यह है कि लगातार हो रही बारिश का पानी और खेतों का पानी कहीं नहीं जा रहा है और 200 बीघा ‘धान की फसल जलमग्न’ हो गई है।

नरैनी में 'जल निकासी' की 'विभीषिका': दो सौ बीघा फसल 15 दिन से 'जलमग्न'खेतों में लगातार पानी भरा रहने से ‘धान की जड़ें गल’ रही हैं और ‘फसल पीली पड़कर सड़’ रही है। किसान नत्थू, रामपाल, ओमप्रकाश, कल्लू और रामआसरे ने बताया कि ‘अगर दो-तीन दिन के अंदर पानी नहीं निकला तो पूरी फसल पूरी तरह नष्ट’ हो जाएगी। इस साल ‘परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा, यह सोचकर रातों की नींद उड़ी’ हुई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और तहसील प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर जेसीबी भेजकर नाला खुदवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए और ‘बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा’ दिलाया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुस्ती पर ‘अफसरों’ की लगी क्लास: योजनाओं की हुई पड़ताल, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : ट्रिपल टी की राह में वैक्सीन का रोड़ा, कैसे होगा बेहतर रक्षा कवच …

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda  : दिन दहाड़े चोरी, ले गये लाखों के जेवरात …

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़