City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda  : दिन दहाड़े चोरी, ले गये लाखों के जेवरात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कस्बा में दिनदहाड़े दीवार फांद कर घुसे चोरों ने किसान के यहां नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी तोड़ संपत्ति बटोर ले गए। घटना के दौरान किसान गांव में गेहूं की फसल की कटाई करने परिवार के साथ गए थे। घर में मौजूद भतीजा पड़ोस में खेलने चला गया था। लौटने पर उसने अलमारी टूटी देखी तो फोन पर सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।


कस्बाआंबेडकर नगर निवासी शिवप्रसाद कुशवाहा दो दिन पहले गेहूं फसल की कटाई करने परिवार को लेकर अपने गांव करिगा गए थे। घर की रखवाली के लिए अपने 14 वर्षीय भतीजे आशीष को छोड़ गए थे। रविवार दोपहर आशीष दरवाजा बंद कर पड़ोस में खेलने चला गया। इसी बीच मौका पाकर चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर बैग से 35 हजार रुपये की नकदी व सोने के झूमक, बेसर, माला, अंगूठी व चांदी के जेवरात सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए।
खेलने के बाद आशीष शाम करीब चार बजे घर पहुंचा। दरवाजा खोलकर अंदर गया तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर टूटी अलमारी और बिखरा सामान देख सन्न रह गया। उसने फोन कर शिवप्रसाद को सूचना दी। गांव से शिवप्रसाद कुशवाहा परिवार सहित लौटे। बैग में रखी नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात गायब देख बदहवास हो गए। कोतवाली में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिना सूचना नदारद बांदा रोडवेज के चार ड्राइवरों और दो कंडक्टर की संविदा होगी समाप्त

मंत्री रामकेश ने किया घरौनी वितरण : 20 हजार ग्रामीणों को मिला “मालिकाना” हक

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की ‘आहट’ पर प्रशासन नें मचा दी ‘धमाचौकड़ी’: किया ‘ताबड़तोड़ प्रहार’ !

City News Uttar Pradesh Desk

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़