City News Uttar Pradesh
पासपोर्ट कांड का बड़ा खेल: विदेश मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस ने खोला 'फर्जीवाड़े का राज' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पासपोर्ट कांड का बड़ा खेल: विदेश मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस ने खोला ‘फर्जीवाड़े का राज’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस का बेहतरीन गुड वर्क सामने आया है। देश की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े का खुलासा कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बबेरू क्षेत्र के एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो भारतीय पासपोर्ट बनवाने और पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नया पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ (विदेश मंत्रालय) की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पासपोर्ट कांड का बड़ा खेल: विदेश मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस ने खोला 'फर्जीवाड़े का राज' !भारतीय पासपोर्ट राष्ट्रीय पहचान और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए एक ही व्यक्ति के पास दो पासपोर्ट होना गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बबेरू थाना पुलिस ने बगेहटा निवासी जिब्राइल पुत्र कल्लू खान को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसमें सामने आया कि आरोपी ने कूटरचित और भ्रामक दस्तावेजों के जरिए दो भारतीय पासपोर्ट हासिल किए। इतना ही नहीं, पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर उसने “फ्रेश” श्रेणी में नया पासपोर्ट बनवाने के लिए भी आवेदन कर दिया।

पासपोर्ट कांड का बड़ा खेल: विदेश मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस ने खोला 'फर्जीवाड़े का राज' !पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गलत जानकारी देकर शासन और पासपोर्ट कार्यालय को गुमराह किया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 16 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर बबेरू पुलिस ने बगेहटा चौराहे के पास से जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका तो नहीं है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिलचस्प मुकाबला : डेंगू की रफ्तार चुस्त और स्वास्थ विभाग सुस्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का शिक्षकों से वादा: योगी सरकार ‘शिक्षक हितों’ को लेकर प्रतिबद्ध

भाजपा जिला कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

डाक्टर शंकर कबीर की मानें सलाह: नहीं तो ‘दीपावली’ में स्वयं पर करेंगे ‘अत्याचार’

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा डाल किया आत्महत्या

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

ब्रेकिंग न्यूज़