24.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाई-बहन 'काल के गाल' में समाए: पंखे के करंट ने 'छीन' ली 'दो मासूमों' की जिंदगी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

भाई-बहन ‘काल के गाल’ में समाए: पंखे के करंट ने ‘छीन’ ली ‘दो मासूमों’ की जिंदगी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में शुक्रवार की सुबह कुछ ही मिनटों में एक हंसता-खेलता परिवार मातम में बदल गया। खेलते-खेलते फर्राटा पंखे में उतरे करंट ने पहले ढाई वर्षीय मासूम शनि को अपनी चपेट में ले लिया। अपने छोटे भाई को तड़पता देख पांच वर्षीय बहन प्रियांशी उसे बचाने दौड़ी, लेकिन जैसे ही उसने पंखा हटाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही क्षणों में दोनों मासूम भाई-बहन जिंदगी की जंग हार गए। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया और हर आंख नम हो गई।

भाई-बहन 'काल के गाल' में समाए: पंखे के करंट ने 'छीन' ली 'दो मासूमों' की जिंदगी तिंदवारा निवासी बच्चू वर्मा रोज की तरह शुक्रवार सुबह मजदूरी पर जाने से पहले अपने ढाई वर्षीय बेटे शनि और पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़कर गए थे। कुछ देर बाद दोनों बच्चे घर लौट आए। घर में खेलते समय करीब दस बजे शनि ने वहां रखे फर्राटा पंखे को छू लिया। पंखे में करंट उतरने से वह उससे चिपक गया और तड़पने लगा।

भाई-बहन 'काल के गाल' में समाए: पंखे के करंट ने 'छीन' ली 'दो मासूमों' की जिंदगी उधर, घर के बाहर बर्तन धो रही मां शीला ने बच्चों की चीख सुनी तो दौड़कर अंदर पहुंची। इसी बीच बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से पंखा रुक चुका था। मां ने किसी तरह पंखा हटाया तो दोनों बच्चे अचेत पड़े मिले। यह दृश्य देखते ही मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका में अंकित बासू की ईमानदारी से हड़कंप: ठेकेदार करा रहे अनर्गल शिकायतें

City News Uttar Pradesh

सजनवा के ‘दीर्घ जीवन’ की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा ‘सुहागिनों’ का सैलाब

बड़ा हादसा : तालाब में नहाते समय चार बच्चे डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

शिक्षक दिवस पर अफसरों नें “चाभा केला काजू” : बाकी “देखते रहे टुकुर -टुकुर” !

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में है ‘रहस्यमयी किला’: गुफा में ‘दो शिवलिगों’ के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़