- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के थाना कमासिन क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवरण इस प्रकार है। कस्बे के दांदौ तिराहा निवासी मंजू 21वर्ष पत्नी निरंजन प्रजापति ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा लगा जान दे दी। मृतका के पति का दावा हैं की कि उनका कोई विवाद नहीं था।

पति ने बताया की कल ही चित्रकूट से दर्शन कर लौटे हैं। आज जब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे, उसकी पत्नी रोज की भांति सोने चली गई थी। इसी बीच उसने दरवाजा बंद कर छत के पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शाम लगभग साढ़े छः बजे जब मैंने देखा कि अभी तक दरवाजा बंद है तो जगाने का प्रयास किया। किंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

जब रोशनदान से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। सूचना थाने व परिजनों के साथ मायके ग्राम लामा कोतवाली देहात को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर शव निकाला। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि घटना का कारण अज्ञात है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
