
- शरद मिश्रा
बांदा। पुलिस लाइन में आयोजित “ग्राम प्रहरी सम्मान एवं साइकिल वितरण” कार्यक्रम में “गांवों की सुरक्षा के सजग प्रहरियों” का “भव्य सम्मान” किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रकाश दिवेदी ने बतौर “विशिष्ट अतिथि शिरकत” कर “ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन” किया। कार्यक्रम में “प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के योगदान को सलाम” किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव उद्बोधन को सुना गया, जिसमें उन्होंने “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात” दी। सीएम ने उनका मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 करने और परिवार सहित 5 लाख तक के “कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की घोषणा” की।
विधायक प्रकाश ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “ग्राम प्रहरी गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी” हैं। उनके सम्मान, कल्याण और परिवार की सुरक्षा के लिए “डबल इंजन” सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने “नवरात्रि पर जो उपहार” दिया है, वह “ग्राम प्रहरियों के जीवन में खुशहाली” लाएगा। उन्होंने मंच से सभी ग्राम प्रहरियों को “साइकिल वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं” दीं।
विधायक प्रकाश ने कहा कि “ग्राम प्रहरियों के बिना अपराध नियंत्रण और पुलिस सहयोग की कल्पना अधूरी” है, आज उन्हें उनका “हक” मिल रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, आयुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, एसपी पलाश बंसल, सीडीओ अजय पांडे, सीओ सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
