City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज से भगवान नदारद रहते है। जी हाँ, ज्यादातर सीनियर डॉक्टर ओपीडी के समय नदारद रहते हैं। इस समय ओपीडी जूनियर डॉक्टरों के सहारे चल रही है। उप मुख्यमंत्री के आदेश का भी इन डॉक्टरों पर असर नहीं हो रहा है।

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !
God lives in meditation from medical college: Shocking condition of OPD!

ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सुबह करीब 10.40 बजे पर्चा और औषधि काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में 1250 से ज्यादा मरीज आए। दोपहर 12.30 बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर नहीं आए, इस वजह से चर्म रोग, मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी और मानसिक रोग आदि विभागों में ज्यादातर ओपीडी की कमान जूनियर डॉक्टर संभाले रहे।

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !
God lives in meditation from medical college: Shocking condition of OPD!

चर्म रोग विभाग में जूनियर डॉ. सुनील मरीज देखते रहे, सीनियर नदारद रहे। सर्जरी विभाग में सीनियर डॉ. आरसी अरुण करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे। इसके पूर्व जूनियर डॉ. शिखर मरीजों का इलाज करते रहे। इसी तरह जूनियर डॉ. सत्यम 11.40 बजे तक मरीजों का परीक्षण करते रहे। दोपहर 12.40 बजे के बाद में डॉ. प्रखर आ गए। मेडिसिन विभाग में फिजीशियन डॉ. करन राजपूत नदारद मिले। उनके कक्ष में जूनियर डॉ. अमित सिंह मरीज देखते रहे। बताया गया कि डॉ. करन राउंड पर हैं। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीके पटेल अपने कक्ष में नहीं मिले। डॉ. आशीष गौतम सीट संभाले रहे।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला ‘करोड़ों का खेल बंद’ अब चेहरा बनेगा चाबी

श्वेता सिंह प्रकरण : पति एंव अन्य परिवार वालों पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी “बेदर्दी बालमा” !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें कसी लगाम : अधिकारी हो गये थे बिल्कुल बेलगाम !

City News Uttar Pradesh

बालाजी डायग्नोस्टिक का ‘काला कारनामा’ फाइलों में दफन’: एक माह बाद भी जांच का ‘अता-पता’ नहीं !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़