
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश के लोकतंत्र को नई दिशा देने और विकास यात्रा को नई गति प्रदान करने का संकल्प बांदा से उठाया गया। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऐलान किया कि “अब समय आ गया है कि भारत एक नई चुनावी क्रांति की ओर कदम बढ़ाए।”

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने जोशीले संबोधन में कहा, “बार-बार चुनाव कराना न केवल देश की आर्थिक शक्ति पर भारी पड़ता है, बल्कि विकास की गति भी बाधित” होती है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” यह सपना नहीं, बल्कि आने वाले भारत की आवश्यकता है।

इससे संसाधनों की बचत होगी, देशभर में स्थिर सरकारें बनेंगी और लोकतंत्र का विश्वास और भी गहरा होगा।” “यह देश 140 करोड़ सपनों का घर है। जब चुनाव एक साथ होंगे, तो हर सपना एक साथ पूरा होगा। आइए, लोकतंत्र की इस नई सुबह के लिए हाथ से हाथ मिलाएं, कदम से कदम बढ़ाएं।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी शिक्षक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने भी अपनी बातें रखते हुए कहा कि, “यह पहल देश को राजनीतिक अस्थिरता से बचाने और शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम हो सकता है।” उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाएं।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, एबीवीपी विभाग सह प्रमुख अशोक परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह व इन्द्रपाल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा व जाग्रति वर्मा, जिला महामंत्री अखिलेश दीक्षित समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भारत को एक साथ मतदान कराने वाला देश बनाने का प्रण लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
