- विनोद मिश्रा
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कई सब इंसपेक्टरों को इधर से उधर किया है, जबकि कई को लाइन का रास्ता दिखाया गया है। बेंदाघाट चौकी प्रभारी रोशन, बलखंडी नाका चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह, करतल चौकी प्रभारी रामचंद्र को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा। जेल चौकी प्रभारी कौशल सिंह को मंडी समिति चौकी की कमान सौंपी गई।

विनोद कुमार सिंह को मर्दननाका से भूरागढ़, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत रमाकांत शुक्ला को मर्दननाका, कुरसेजा चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह को बलखंडीनाका, अशोक कुमार को पुलिस लाइन से बेंदाघाट, तुषार श्रीवास्तव को नरैनी कोतवाली से अकबरपुर, राजेश प्रसाद को सिंहपुर से पखरौली, एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी को कुरसेजा, बिसंडा में तैनात ईश्वरचंद्र को दांदोघाट, मरका में तैनात बलवान सिंह को सिंहपुर, जसपुरा में तैनात नरेंद्र पांडेय को गुढ़ाकला, नरेश निगम को पुलिस से लमेहटा को चौकी प्रभारी बनाया गया। कई चौकी प्रभारियों सहित 28 दरोगाओं के एसपी द्वारा फेरबदल किए गए। एसपी की फेरबदल से जहां कई दरोगाओं की लाटरी लग गई। वहीं कई सब-इंस्पेक्टर एसपी की तबादला एक्सप्रेस से बेहद मायूस नजर आए।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि कुछ चौकी प्रभारियों की कार्य प्रणाली ठीक न होने के चलते उनकी निरंतर शिकायतें मिल रहीं थी, जिन्हें चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
