
- शरद मिश्रा
बांदा। यात्री गण कृपया ध्यान दें। रेलवे ने फर्जी टिकट बुकिंग एवं दलालों पर शिकंजा कसने के लिए एक नवंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव कर दिया है। ट्रेन आरक्षण बुकिंग खुलने से पहले 15 मिनट तक केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार लिंक न कराने वाले करीब 21 हजार के एकाउंट आईआरसीटीसी ने बंद कर दिए हैं।

एक नवंबर से तत्काल टिकट बुकिंग की तर्ज पर अब किसी भी ट्रेन में आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से प्रमाणित लोग ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप के जरिये टिकट बुक हो रहे हैं। इसके लिए यात्री को आईआरसीटीसी प्रोफाइल पर आधार लिंक कराना आवश्यक है। जिन्होंने आधार लिंक नहीं कराए हैं, वे अब ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा सकेंगे।

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि दलाल फर्जी अकाउंट बनाकर टिकटों की बुकिंग कर असल यात्रियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अभी 10 से 12 करोड़ लोग आईआरसीटीसी वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं। आधार वेरिफिकेशन में 21 हजार से ज्यादा फर्जी एकाउंट आईआरसीटीसी ने बंद कर दिए हैं। सही उपभोक्ता आधार को आईआरसीटीसी प्रोफाइल पर लिंक करा लें, नहीं तो उनके एकाउंट भी बंद कर दिए जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
