26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वंय सेवक संघ नें बांदा में "गीता" का किया "शंखनाद": ज्ञान की नित्य बहेगी "अविरल धार"
उत्तर प्रदेश

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में “गीता” का किया “शंखनाद”: ज्ञान की नित्य बहेगी “अविरल धार”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नें जिले में अविरल गीता ज्ञान के प्रवाह की रविवार को पृष्ठभूमि तैयार कर दी। अब घर -घर गीता का “नाद” गुंजायमान होगा।

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में "गीता" का किया "शंखनाद": ज्ञान की नित्य बहेगी "अविरल धार"
Swayam Sevak Sangh did “conch shell” of “Gita” in Banda: “Aviral Dhar” of knowledge will flow continuously

संघ द्वारा नित्य गीता स्वअध्याय संकल्प ज्ञान यज्ञ का यहां अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन हुआ।इसमें मुख्य मार्ग प्रमुख कानपुर प्रांत अमर नाथ नें बोध कराया की भारतीय संस्कृति में गीता का स्थान सर्वोच्च है।

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में "गीता" का किया "शंखनाद": ज्ञान की नित्य बहेगी "अविरल धार"
Swayam Sevak Sangh did “conch shell” of “Gita” in Banda: “Aviral Dhar” of knowledge will flow continuously

भारतीय अन्तरतम में वीणा की झंकार की तरह गीता के श्लोक झंकृत होते हैं। जीवन-सुधार परक उपदेश, नीति-नियमों का जो भी ज्ञान दिया जाता है, उसमें गीता का प्रकाश कहीं न कहीं अवश्य पड़ता है। धरती पर शायद ही ऐसा कोई स्थान हो, जो गीता के प्रभाव से मुक्त हो।

मुख्य अतिथि गीता भावार्थ प्रसार मिशन मथुरा के जगमोहन बाबू नें गीता को, धर्म-अध्यात्म समझाने वाला अमोल काव्य की संज्ञा दी। कहा की सभी शास्त्रों का सार एक जगह कहीं यदि इकट्ठा मिलता हो, तो वह जगह है-गीता।

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में "गीता" का किया "शंखनाद": ज्ञान की नित्य बहेगी "अविरल धार"
Swayam Sevak Sangh did “conch shell” of “Gita” in Banda: “Aviral Dhar” of knowledge will flow continuously

शिक्षाविद एवं संघ के विभाग मार्ग प्रमुख रुद्र प्रसाद मिश्रा नें कहा की गीता का ज्ञान ही अपने आप में इतना सक्षम है कि इसे पाने के बाद और कुछ पाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।मनुष्य को संपूर्ण बनाने के लिए जो भी तत्त्व आवश्यक है, वह सब गीता में है।

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में "गीता" का किया "शंखनाद": ज्ञान की नित्य बहेगी "अविरल धार"
Swayam Sevak Sangh did “conch shell” of “Gita” in Banda: “Aviral Dhar” of knowledge will flow continuously

अध्यक्षता कर रहे डाक्टर रामनारायण त्रिपाठी नें कहा गीताअमृत है। इसके प्रचार -प्रसार एवं घर -घर इसके स्वाध्याय का जो यहां संकल्प लिया गया है अति सराहनीयअद्भुत एवं अकल्पनीय है। इस अवसर पर कालेजों,महाविद्यालयों के क्रमशः प्रधानाचार्य, प्राचार्य, व्यापारी नेता आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। गीता की अविरल धारा बहती रहे इसका संकल्प लिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा, दवा के नाम पर बेचा जा रहा था नशे का सामान

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : विधायक प्रकाश नें मंत्री के साथ लिया राहत का जायजा, मृतकों की संख्या 11 हुई

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

खाद न मिलने पर भड़के किसान: बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर किया चक्का जाम, बोले- फसलें बुवाईं का बड़ा संकट

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़