27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जिले में उरई नहर बाईपास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास 22 चक्का बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो युवको को रौंद दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

शनिवार को शाम करीब चार बजे नगर के उरई नहर बाईपास पर नवीन गल्ला मंडी की ओर से गलत साइड से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। दोनों युवकों के शव 50 मीटर तक डंपर के पहियों में घिसटते हुए चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक घटनास्थल पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों के शव सीएचसी ले गई। महोबा जिले के महोबकंठ थाने के घटेरा गांव निवासी मृतक योगेंद्र राजपूत की पहचान भगवंतपुरा झांसी के ममेरे भाई रोहित ने की है। रोहित ने बताया कि योगेंद्र जराखर गांव स्थित एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। वह नगर के उरई नहर बाईपास के पास किराए के मकान में रहता था। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में तैयार होगा हरा सोना, किसान हो जायेगे मालामाल ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

पति ने बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें गरीबों की दूर कराई ठिठुरन: मेगा कैंप में बांटे कंबल

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा “ब्रेकर” : 95 हजार रह जायेगे “हाथ मलकर”

ब्रेकिंग न्यूज़