- विनोद मिश्रा
बांदा। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम इसबार भी “बहनों पर करम और भाईयों पर सितम” ढायेगा। परिवहन निगम नें रक्षा बंधन को बहनों को तो मुफ्त यात्रा की सौगात दी है पर भाईयों को मुफ्त यात्रा की सौगात नहीं दी, जबकि अधिकांश भाई स्वंय ही अपनी बहनों के यहां राखी बंधवाने के लिये जाते हैं। फिर ऐसे में सवाल उठता हैं कि यात्रा सुविधा के लिये एक ही लक्ष्य हेतु दोहरा मापदंड क्यों ?

रोडवेज की यह सुविधा मात्र बहनों के लिये 48 घंटे तक मिलेगी। बहनें 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा कर सकेंगी। राखी बंधवाने जानें के लिये भाईयों को किराया अदा करना पड़ेगा। चित्रकूटधाम मंडल में करीब 400 बसों का बेड़ा तैयार है।

यह सुविधा परिवहन निगम की सभी बसों में अनुमन्य होगी। महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। शिकायत पर तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। परिवहन निगम ने बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में इस बार 75 हजार से अधिक सिर्फ बहनों की यात्रा करने का अनुमान लगाया है।

लंबी दूरी की बसों को पूरी तरह फिट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित होगा। यदि बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है तो चालक तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। ऐसी स्थिति में मुख्यालय से गंतव्य के लिए दूसरी बस भेजी जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
