- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की एक प्रधानअध्यापिका का धमाल चर्चा में है। “मध्यान्ह भोजन” बनाने में “होलिका दहन” का सा नजारा हैं। “होलिका” रूपी रसोइया “धुआँ का आंसू” रो रही है ! खाना पकवानें में नियमों की धज्जियाँ उड़ रहीं हैं ! इस गजब की लापरवाही औऱ कार्यवाई न होने पर सरकार एवं प्रशासन की हँसाई भी हो रही है।

“धुएं से भरी यह दास्तां” महुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय “इटरा खुर्द” का है। यहां की प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चो का मध्यान्ह भोजन गैस में न बनवा कर चूल्हे में लकड़ी और कंडा में बनवाया जा रहा है। जबकि गैस चूल्हे पर खाना पकना चाहिये। जानकारी के अनुसार वहां बनने वाला मध्यान्ह भोजन भी गाइड लाइन के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण नहीं रहता। भोजन में “मनमानी का आलम” है। हालांकि विभाग द्वारा गैस चूल्हा उपलब्ध है।

विभाग का स्पष्ट निर्देश है की बच्चो को दिए जाने वाला मध्यान्ह भोजन गैस चूल्हे पर ही बनेगा, पर इटरा खुर्द की प्रधानाध्यापिका द्वारा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां रसोई बनाने का कार्य कर रही महिला “चूल्हा फूंकते -फूंकते” परेशान “आंसू बहा” रही है,वहीं प्रधानाध्यापिका भोजन व्यवस्था के नियमों को “फूंक रही” हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
