29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सदर विधायक का प्रयास, मंडलीय अस्पताल के लिए 146 स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक का प्रयास से स्वास्थ सेवाओं में जिले में कमाल होने जा रहा है। तीन सौ बेड के मंडलीय अस्पताल का मुद्दा विधानसभा में गूंजने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसके संचालन की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने यहां ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) शुरू करने के लिए डाक्टर समेत 146 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्रदेश शासन को पत्र भेजा है।


सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नियम 51 के तहत जिला अस्पताल के नवीन भवन (तीन सौ बेड का मंडलीय अस्पताल) को संचालित कराने का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी इस मांग पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। साथ ही सदस्य और सचिवालय को एक माह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित कर अवगत कराने के आदेश दिए गए। विधान सभा में मुद्दा गूंजने पर स्वास्थ्य विभाग इसे चालू करने के लिए हरकत में आ गया।


इस बाबत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयभान सिंह ने पत्र जारी कर अवगत कराया कि नए भवन का भूगृह व प्रथम तल जुलाई 2017 में हस्तांतरित हो गया। ऊपरी तल पर कुछ कार्य बाकी है। वर्ष 2018-19 में मंडलीय चिकित्सालय के उच्चीकरण के लिए उपकरण- मशीन आदि क्रय किए गए हैं। अभी स्थापित नहीं कराए गए। शीघ्र उपकरणों को स्थापित कर मंडलीय चिकित्सालय को क्रियाशील करने की कार्रवाई की जा रही है।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयभान सिंह ने बताया कि मौजूदा में मंडलीय चिकित्सालय में टीकाकरण हो रहा है। इसके पूर्व कोविड-19 एल-1 अस्पताल संचालित था। मैनपावर की कमी से यहां ओपीडी शुरू करने में बाधा आ रही है। शासन से 146 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त करने की मांग की गई है। इसमें लगभग 25 डाक्टर शामिल हैं, जबकि लगभग 40 फार्मासिस्ट,नर्सिंग स्टाफ व वार्ड ब्वाय की जरूरत होगी। शासन की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बन जायेगा दुबई : बलिया में मिला अकूत तेल का भंडार, खुदाई शुरू

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद : शिकायतों में आठ मामले मौके पर किये निस्तारित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले योगी की किसानों पर बरसी कृपा : फ्री कर दी गई सिंचाई

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप ठंड में क्रिकेटरों में भर रहीं गर्मी की ज्वाला: गोरखपुर टीम फाइनल में पहुंची

Banda-दबंग भूमाफियाओं ने तहसील परिसर में मारपीट कर मचाया हंगामा , पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर 

डीएम जे. रीभा ने ‘शिकायतों’ पर दिखाई सख्ती: फीडबैक से तय होगी अफसरों की जवाबदेही

ब्रेकिंग न्यूज़