City News Uttar Pradesh
जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
उत्तर प्रदेश

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रदूषण की चपेट में है। इसके लिये नौकरशाही नकारा के रोल में सी है! आरोप है की नाकारापन के चलते प्रतिबंधित प्लास्टिक पर अंकुश नहीं लग पा रहा।चौतरफा प्रतिबंधित प्लास्टिक का साम्राज्य है। इस साम्राज्य का अफसर भी झुक -झुककर सलाम कर रहें हैं।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

स्थिति यह है की सभी आठ नगर निकायों में प्रतिदिन निकलने वाला 11 टन प्लास्टिक कचरा इसका उदाहरण है। सब्जी, किराना का सामान हो या दवाएं अथवा अन्य कोई सामग्री पॉलिथीन में ही लोग ले जा रहे हैं। बाजार में भी पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। बांदा सराय बाजार में तो बेखौफ बिक्री होती है। पालिका प्रशासन नें कई साल से बेफिक्री की चादर तान रखी है। इस लापरवाही से जिले का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी नगर निकायों में इस समय हर रोज करीब 11.06 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर पालिका बांदा में सवा दो लाख की आबादी के बीच हर दिन 6.07 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है।

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज
District in terrible grip of pollution: Yamraj becomes plastic waste

नगर पालिका अतर्रा में 60 हजार की आबादी के बीच प्रतिदिन 1.70 टन, नगर पंचायत बबेरू में 34742 आबादी के बीच 9.6 क्विंटल, बिसंडा नगर पंचायत में 5.2 क्विंटल, मटौंध नगर पंचायत में 6.5 क्विंटल, नरैनी में 3.8 क्विंटल, ओरन में 1.7 क्विंटल और तिंदवारी नगर पंचायत में तीन क्विंटल कचरा नगर पंचायत इकट्ठा कर रही है। पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग कम होता नहीं दिख रहा है। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पालिका की शिथिलता के कारण बाजार में खुलेआम थोक और फुटकर में पॉलिथीन बिक रही है। सड़कों के किनारे, खाली प्लाॅटों और अस्पताल परिसर के पीछे कचरे में प्लास्टिक का ढेर देखा जा सकता है। यह प्लास्टिक कचरा जिले की हवा दूषित कर रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवरात्र : केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की हुई बैठक, दुर्गा महोत्सव मनाने की बनाई गई रणनीति …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार: मुख्य मंत्री से करेंगे बात

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद …

City News Uttar Pradesh

बांदा : मुल्क की तरक्की और बारिश के लिये दुआ, जोश के साथ मनाई गई बकरीद

वाह भाई वाह : “चेतक भरेगा बांदा में फर्राटा”, नये साल से आशा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़