26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना कहर : कराहा मंडल, टूटी आर्थिक रीढ़ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना कहर काल में पूरे चित्रकूट धाम में कहर की ऐसी अर्थ व्यवस्था पर जमकर गाज गिरी ।चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलाें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में किसानों और आम लोग आर्थिक विपन्नता से कराह उठे। पिछले एक साल से ज्यादा समय से चल रहे महामारी के दौर में बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में 21 हजार से ज्यादा खेत और 22 हजार से ज्यादा आवासीय मकान,भूमि बिक गई।


यहां भी लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों ने आम आदमी की आमदनी पर ब्रेक लगा दिया। इस दौरान तमाम लोगों को घर खर्च, शादी ब्याह, बीमारी का इलाज आदि के लिए अपनी जमीनें तक बेचनी पड़ रहीं है। सबसे ज्यादा 6648 खेत बांदा जनपद में बिके। यहां 8391 आवासीय भूमि की भी खरीद फरोख्त हुई।


कई दशकों से सूखा, बाढ़ आदि दैवी आपदाओं से जूझते चले आ रहे बुंदेलखंड के सातों जिलों में किसानों की माली हालत की दुर्दशा जगजाहिर है। सैकड़ों किसान हिम्मत हार कर आत्महत्या तक कर बैठे हैं। यहां जमीनें बिकने और गिरवी रखने की भी पुरानी मजबूरी है। कोरोना महामारी में यह और बढ़ गई। आमदनी के तमाम साधन ठप होने से जमीन, मकान बड़ी संख्या में बिके। चित्रकूटधाम मंडल निबंधन विभाग के अभिलेख और आंकड़े इसके गवाह हैं।इस स्थिति पर सरकार को मनन और चिंतन करना होगा ताकि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त यात्री की कटकर मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

City News Uttar Pradesh

मौत को दो युवतियों नें लगाया गले : परिवारों में कोहराम

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़