26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीएमओ के कर्मठता “चाँद” पर जिला अस्पताल का “दाग” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा की कर्मठता भरी कार्यप्रणाली के “चाँद” पर चिकित्सीय व्यवस्थाओं को लाचार उनके विभागीय अधिकारी कर “दाग” लगा रहें हैं। इस कारण व्यवस्था डगमगा सी रही है।


हम मंडल मुख्यालय जिला अस्पताल ही हाल सुनाते है जो “करुण रस” से ओत-प्रोत है। मरीजों को सुविधाओ का टोटा है। एक जनरल उदाहरण ही आपको सारा ज्ञान करा देगा। तो जानिये अस्पताल में लगी दो डिजिटल एक्सरे मशीन करीब पांच माह से खराब हैं। जिससे मरीजों को काफी दिक्कत है। मजबूरी में उन्हें नर्सिग होम का सहारा लेना पड़ता है।


जिला अस्पताल में दो डिजिटल एक्सरे मशीन एक बड़ी दूसरी पोर्ट टेबल हैं। बड़ी मशीन करीब पांच महीने से खराब पड़ी है। जिम्मदारो को कई बार बताया गया लेकिन किसी का ध्यान न देना आश्चर्य चकित करता है। पोर्टटेबल एक्सरे मशीन से काम चलाया जाता था,वह भी ढाई महीने से खराब है। मरीजों को डाक्टर डिजिटल एक्सरे के लिए लिख देते हैं। मरीज मैनुअल एक्सरे करवाने के बाद डाक्टर के पास पहुंचे है। डाक्टर कुछ न समझ में आने की बात कहकर दोबारा डिजिटल एक्सरे को कहते हैं। मजबूर होकर मरीजो को प्राइवेट नर्सिग होम का सहारा लेना पड़ता है।

मरीजों के तीमारदार बताते हैं कि प्राइवेट एक्सरे संचालक आर्थिक शोषण करते हैं। जानबूझ कर कमीशन के चक्कर मे बाहर से एक्सरे करवाने के लिए कहा जाता है!इस सबंध मे सीएमएस डाक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि शीघ्र ही खराब मशीनों को बनवाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन डी शर्मा कोसुधार के लिये एक्शन लेना ही चाहिऐ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

अब तो होगी बल्ले- बल्ले : मुख्य मंत्री योगी नें बुंदेली किसानों के लिये तैयार की धन योजना

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल: किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़