- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनन्द सिंह नें जनसेवा केन्द्र संचालकों को की कार्य प्रणाली दुरुस्त करनें को कड़े कदम उठाये हैं। यह ग्राम सचिवालयों में दुरुस्त तरीके से कार्यों को अंजाम देगें।जिलाधिकारी नें की राजकीय मेडिकल काॅलेज के आॅडिटोरियम हाॅल में बैठक कर गाइड लाइन बताई।

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने यहां ग्राम सचिवालय का चयन करते हुए पंचायत सचिव को निर्देश दें कि वहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रोस्टर बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएं। ग्राम सचिवालय के बाहर वॉल पेंटिंग द्वारा यह प्रदर्शित किया जाएगा कि किस दिन, किस विभाग के कौन कर्मचारी उपलब्ध है। ताकि ग्राम सभा के निवासी वहां आकर अपनी शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण हेतु आवेदन कर सकें।

जिलाधिकारी ने जनसेवा केन्द्र संचालाकों को निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सूची तैयार ग्राम सचिवालय के बाहर लगायेंगे जिससे ग्रामीणों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने ग्राम सभा के सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना होने के साथ-साथ वही सचिवालय में विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर ग्राम सभा के निवासियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर सुविधा उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद की ग्राम सभा में आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है। इसकी अवधि 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक की गई है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक पूरी ग्राम सभा को गोल्डन कार्ड निर्गत करते हुए संतृप्त न कर दिया जाए।

जनपद के आठ विकास खंडों को दो भागों में बांटा गया है और प्रत्येक ग्राम सभा को दो चरणों में बांटते हुए वहां प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाकर संतृप्त करने की कार्यवाही विलेज लेवल इंटरनेट द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
कार्ड शासनादेश के अनुसार निःशुल्क बनाए जाने हैं और प्रत्येक गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर रू 20 संबंधित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर या बी एल ई को सरकार के द्वारा उसके अकाउंट में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा में संबंधित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर की यह जिम्मेदारी होगी कि प्रतिदिन न्यूनतम 20 कार्ड वह स्वयं बनाकर इसकी सूचना जनपद मुख्यालय के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे।

जब तक ग्राम सचिवालय फंक्शनल नहीं हो जाते तब तक विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर के बैठने की व्यवस्था संबंधित कोटेदार के यहां होगी और इस संबंध में पूर्व में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी सप्लाई इंस्पेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि दो चरण में आयुष्मान पखवाड़ा अंतर्गत संबंधित दुकान से राशन उठाने वाले प्रत्येक परिवार का गोल्डन कार्ड बना दिया जाए और इसकी आख्या कोटेदार से प्राप्त कर जनपद मुख्यालय को अवगत कराएंगे।इस दौरान जिला विकास अधिकारी के0के0 पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, व अन्य अधिकारीगण सहित समस्त जनसेवा केन्द्रों के संचालक उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
