City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “सरकार की आवास नीति को छलांग लगवाई है”। समाज के “अंतिम छोर पर खड़े आवास विहीन घुमंतू परिवारों को आवास भूमि आवंटन कर उनके मन को गुदगुदी से भर दिया”। इसी भूमि पर उनके लिये आवास को धनराशि आवंटित की जायेगी। बबेरू कस्बे पर सड़क के किनारे अपना गुजारा करने वाले घुमंतू परिवार के 18 व्यक्तियों को बबेरू तहसील सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा आवासीय भूमि का आवंटन टोकन के माध्यम से किया गया है। प्रमाण पत्र दिये गये।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन
District Panchayat President Sunil Patel’s grace anniversary: residential allotment to 18 nomadic families

आपको बता दें कि बबेरू में काफी दिनों से पछाही लोहार यानी घुमंतू परिवार घूम घूम कर अपना गुजार- बसर कर रहे हैं। कई बार विधायक एवं उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर भूमि आवंटन एवं आवास दिलाए जाने की मांग की थी,पर सुनवाई नहीं हुई। इन परिवारों की स्थिति देख “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील का हृदय द्रवित” हो उठा। इस संदर्भ में उन्होने एसडीएम से मंत्रणा कर घुमंतू परिवारों की अभिलाषा पूरी की।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन
District Panchayat President Sunil Patel’s grace anniversary: residential allotment to 18 nomadic families

तहसील सभागार में पछाही लोहार घुमंतू परिवारों के 18 लोगों को बुलाकर कमासिन रोड स्थित कुचेंडू गांव के पास भूमि का आवंटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल स्वयं उपस्थित रहे। टोकन के माध्यम से भूमि का आवंटन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन
District Panchayat President Sunil Patel’s grace anniversary: residential allotment to 18 nomadic families

इसमें सुंदरिया पत्नी सूरज दीन, संगीता पत्नी राकेश कुमार ,पूनम पत्नी पूरन, फूला पत्नी अतर सिंह, प्रेमा पत्नी सूरजदीन, राधा पत्नी लोहा सिंह ,शांति पत्नी छेदीलाल, रामस्वरूप पुत्र हुलासी, साजन पत्नी रमेश कुमार, रेनू पत्नी बीरन सिंह, गुलाब पुत्र गोकुल, दुलारी पत्नी विजय, चिरईया पत्नी ललता , क्रांति पत्नी हजारी ,अमर पुत्र छेदीलाल, कुशमा पत्नी गोरेलाल, माया पत्नी संजय ,ज्ञानवती पत्नी दीनानाथ को आवासीय भूमि आवंटन का प्रमाण पत्र दिया। इन “सभी के चेहरों पर खुशी की आभा थिरकने” लगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन
District Panchayat President Sunil Patel’s grace anniversary: residential allotment to 18 nomadic families

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बताया कि यह पछाही लोहार हैं। जो घुमंतू परिवार हैं, यह सड़कों के किनारे रहते थे। जो सरकारी जमीने पड़ी थी, उसमें से भूमि का आवंटन किया है। इसके बाद ही इनको प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रावेद्र सिंह, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, लेखपाल राजेंद्र कुमार द्विवेदी ,भाजपा नेता देवानंद द्विवेदी, नीरज पांडेय, अंकित शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय ‘पुरोधा’ को ‘भारत रत्न’ की उठाई मांग

बांदा का लघु सिंचाई विभाग सीएम योगी के लिये चैलेंज: बना भ्रष्टाचार का महासागर !

City News Uttar Pradesh

बिजली नें बांदा को बना दिया वियोगी : मोहब्बत हो गई बैरिन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड

City News Uttar Pradesh

Banda- कृषि बिल के विरोध में इंसाफ सेना ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़