- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप नें वन महोत्सव के शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 64 लाख पौध रोपण के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही उनकी सुरक्षा का सख्ती से विशेष पाठ पढ़ाया। डीएम नागेंद्र सिंह नें हार्पर क्लब में “पेड़ लगाओ-पेड बचाओ” के नारे के साथ महोत्सव की शुरुवात कराई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने एवं संतुलित रखने के लिए वृक्षों का रोपण आवश्यक है। वन महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार से शुरू हुआ अभियान 7 जुलाई तक चलेगा। इस कार्य में उन्होंने जन सहभागिता पर जोर दिया।

डीएम नगेन्द्र सिंह नें प्रधानमंत्री मोदी के उस कथन को याद दिलाया की सभी लोग एक वृक्ष अपनी माँ के नाम रोपित कर उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा यहां निर्धारित लक्ष्य 64 लाख वृक्षों रोपण वन विभाग व अन्य विभागों तथा जन सहयोग से लगानें को कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वृक्षों को रोपित कर उनको सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय के भी सख्त निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने हार्पर वृक्षारोपण किया। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि वर्षा के मौसम में वृक्षा रोपण कारगर रहता है। उन्होंने वृक्षों एवं पानी को बचाने पर जोर दिया। इसके महत्व को बताया। डीएफओ अरबिन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण के असंन्तुलन को बचाने के लिए वृक्षों का रोपण को जरूरी बताया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा, हार्पर क्लब के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा, व्यापारी नेता मनोज जैन, राज कुमार राज, अमित सेठ भोलू सहित हार्पर क्लब के पदाधिकारी तथा आर्यकन्या इण्टर कॉलेज की छात्रायें एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
