27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां
उत्तर प्रदेश

जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खुद्दामे गौसो ख्वाजा मरकजी कमेटी के तत्वावधान में आगामी जुलूसे गौसिया की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। निष्क्रिय पदाधिकारियों व सदस्यों को हटाकर नए पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कमेटियों से भी गुजारिश की गई कि ज्यादा ऊंचाई वाले झंडे व हैवी डीजों के साथ जुलूस में शामिल न हों। आतिशबाजी भी प्रतिबंधित रहेगी। छिपटहरी में आयोजित बैठक में सदर (अध्यक्ष) मौलाना शफीकुद्दीन ने कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी (गौस पाक) ग्यारहवीं के महीने में हजरत मोहम्मद साबह की फातेहा दिलवाया करते थे। गौस पाक के दुनियां से जाने के बाद उनके चाहने वाले रबी उस्सानी माह की 11 तारीख को जुलूसे गौसिया मनाने लगे। यहां भी पिछले डेढ़ दशक से इस दिन जुलूसे गौसिया धूमधाम से निकाला जा रहा है। सरपरस्त (संरक्षक) हबीब बाबा ने कहा कि कई सालों से जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं उन्हें हटाया जाए। नए लोगों को शामिल करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।

जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां

कमेटी सचिव मेराज हशमती ने कहा कि ज्यादा ऊंचाई वाले झंडे व हैवी डीजों के साथ जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। तंग गलियों से जुलूस को निकालने में कमेटी पदाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी होती है। धार्मिक स्थलों के सामने नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया प्रभारी इमरान अली ने कहा कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ इस जुलूसे गौसिया को संपन्न कराया जाएगा। अगली मीटिंग चांद दिखने के बाद 5 अक्टूबर को होगी। मौलाना मेराजुलहसन ने मनकबत सुनाई। इस दौरान नसीब चिश्ती, फारूक अहमद, गुल मोहम्मद, अब्दुल रहमान, सलमान हुसैनी, बरकत अली, बाबू भाई, मुबस्सर रजा, शोएब वारसी, मोहम्मद शारिक सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में हाल बेहाल : एक्टिव केस दो लाख के करीब, 24 घंटे में 129 लोगो की हुई मौत …

पंचायत अध्यक्ष सुनील गौवंशों की दुर्दशा देख दंग: पापियों के पाप पर लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

News- 16 किलो 100 ग्राम गांजा व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार।

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएलएड प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक …

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी

City News Uttar Pradesh

फर्जी रजिस्ट्री कांड: लेखपाल बना मास्टरमाइंड, नकली दस्तावेजों से हड़पी करोड़ो की जमीन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़