25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने प्रभारी जनपद हमीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना था।

मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित

मंत्री रामकेश निषाद ने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वच्छता के प्रति विशेष लगाव था और उनका सपना था कि देश का हर गांव और हर गली साफ-सुथरी हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ इस दिशा में एक बड़ा कदम है, और इसे सफल बनाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर राज्य मंत्री निषाद ने क्षय रोग मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी सम्मानित किया। क्षय रोग के उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए स्वच्छता और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव-गांव में स्वच्छता अभियान को गति देने का संकल्प लिया। राज्य मंत्री निषाद ने ग्रामीणों को भी संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर हम स्वच्छ रहेंगे, तो हमारा समाज और देश भी स्वस्थ और खुशहाल रहेगा। कार्यक्रम में कई सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मिलकर गांव की सफाई की और प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर उचित तरीके से नष्ट करने की अपील की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की अनोखी पहल : जागरूकता के लिये रवाना किये वाहन …

Banda : गवाह को रोकने के लिए दी जा रही है धमकियां !

City News Uttar Pradesh

सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की रखवाली

City News Uttar Pradesh

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

कसाईबाड़ा बना जिला अस्पताल : मरीजों की ‘जेब’ पर डाका, स्वास्थ्य सेवाएं बनी ‘निजी मुनाफा’ ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘पटेल जयंती’ पर ‘जगाया’ राष्ट्र प्रेम : बही ‘देशभक्ति’ की बहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़