
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल अब “मरीजों के लिए सुरक्षा का स्थान” नहीं बल्कि “संकट का केंद्र” बनता जा रहा है। “मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं” के नाम पर मरीजों को “हलाल” किया जा रहा है, उनके “जेबों से पैसे उगाहे” जा रहे हैं।

मरीजों और तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि फ्री स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अस्पताल उनके साथ धोखा और शोषण कर रहा है। उन्हें निजी दवाइयां खरीदने तथा जांच कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मरीजों का कहना है कि अस्पताल के कुछ डॉक्टर सरकारी नियमों को दरकिनार कर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं, जबकि एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य पैथोलॉजी जांचें भी सरकारी सुविधा की जगह निजी केंद्रों में कराने की सलाह दी जा रही है।

मरीजों को अक्सर “स्टॉफ नहीं है” या “मशीन खराब है” कहकर बाहर भेजा जाता है। इसके परिणामस्वरूप गरीब मरीजों को भारी निजी खर्च उठाना पड़ता है।

सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टर अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद निजी क्लीनिक में बैठकर मरीजों से फीस वसूलने का काम कर रहे हैं। यह स्थिति सरकारी स्वास्थ्य सेवा और निजी प्रैक्टिस के बीच हितों के टकराव को उजागर करती है और मरीजों के अधिकारों का हनन करती है।

सबसे गंभीर आरोप यह हैं कि निजी दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अस्पताल परिसर में घूमते हैं। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में एमआर का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। डॉक्टरों के साथ उनकी कथित मिलीभगत अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाती है। भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
