31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर
उत्तर प्रदेश

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत-खलिहानों में मेहनत करने वाला किसान इन दिनों खाद की तलाश में दर-दर भटक रहा है। ज़िले में डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर समितियों के बाहर खड़ी रहती हैं, मगर उन्हें भी खाद नहीं मिल रही। किसानों की इस त्रासदी ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है।

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद कृष्णा पटेल,जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा नें खाद संकट पर सत्तारूढ़ दल और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया।

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

सपा नेताओं ने कहा कि खाद वितरण पूरी तरह से चरमरा गया है। समितियों पर किसानों की लाइनें लग रही हैं, लेकिन वहां खाद उपलब्ध नहीं। रैक प्वाइंट से खाद उठाकर खुले बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। यह सीधी-सीधी कालाबाजारी है, जिसमें समितियों के अधिकारी और सत्ता पक्ष के लोग शामिल हैं।

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

खाद की कमी का असर खेतों में साफ दिख रहा है। धान की फसल सूखने लगी है और खरीफ की बुवाई पर भी संकट गहराता जा रहा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक रबी फसलों के लिए कोई पूर्व भंडारण नहीं किया है। ऐसे में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

सपा ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि जिले की सभी सहकारी समितियों और लाइसेंसधारी दुकानदारों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया जाए। दोषी अधिकारियों और कालाबाजारी में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई हो।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप: बारिश से नदियों के ‘तेवर’ तल्ख, बाढ़ का फिर मंडराया खतरा !

City News Uttar Pradesh Desk

News : यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को होगी वोटिंग…

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- पहले भी बना चुका है हवस का शिकार …

COVID-19 in UP : कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन का कम होने लगा असर, 24 घंटे में सामने आए 3278 नए संक्रमित …

ब्रेकिंग न्यूज़