27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का 'संगठन सृजन महाभियान' पर मंथन’: हर बूथ पर दिखेगा तिरंगा हाथ का निशान
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ पर मंथन: हर बूथ पर दिखेगा ‘तिरंगा हाथ’ का निशान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड अंचल में कांग्रेस ने एक बार फिर संगठन की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी बांदा ने अपने ‘संगठन सृजन अभियान’ की मासिक समीक्षा बैठक के ज़रिए स्पष्ट कर दिया है कि अब लड़ाई सिर्फ चुनावी मैदान की नहीं, बल्कि हर बूथ और हर मोहल्ले तक पहुंचने की है। 3 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता और प्रदेश कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल व बृजराज अहिरवार की विशेष मौजूदगी रही।

कांग्रेस का 'संगठन सृजन महाभियान' पर मंथन’: हर बूथ पर दिखेगा तिरंगा हाथ का निशान

बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अब तक के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने दो टूक कहा “हमारे सामने कई अड़चनें हैं, लेकिन कांग्रेस कभी झुकी है, न झुकेगी। मैं खुद घर-घर जाऊंगा और पुराने साथियों को फिर से जोड़ूंगा। यह अभियान अब युद्धस्तर पर चलेगा।” इस बैठक में ब्लॉक और मंडल स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र वितरित किए गए, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मज़बूत हुई।

कांग्रेस का 'संगठन सृजन महाभियान' पर मंथन’: हर बूथ पर दिखेगा तिरंगा हाथ का निशान

इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल ने सभी को कड़ा संदेश दिया “अब बहाने नहीं, काम चाहिए। संगठन की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है, अब हर बूथ पर कांग्रेस की मौजूदगी दिखनी चाहिए।”  पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को आप जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। इस भरोसे को और ताकत दो। संगठन सृजन महाभियान की रफ्तार अब थमनी नहीं चाहिए।”

कांग्रेस का 'संगठन सृजन महाभियान' पर मंथन’: हर बूथ पर दिखेगा तिरंगा हाथ का निशान

बैठक में पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न लालू दुबे, रमेश चंद्र कोरी, मुमताज़ अली, पवन देवी कोरी, चित्रकूट कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडे, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह सहित कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हर किसी ने एक स्वर में कहा “अब पीछे हटना नहीं, कांग्रेस का परचम फिर लहराना है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड से मिटता ‘परसन बादशाह’: विक्टोरिया का पसंदीदा चावल अब विलुप्ति की कगार पर

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी नें अमृत सरोवरों के किये दर्शन : चकित हुये या मायूस !

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

City News Uttar Pradesh

बीयू से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिले अब 10 तक

पत्नी की हत्या पर फांसी की सजा: कटा सिर लेकर घुमा था सरे बाजार

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले छात्रों में शिक्षा के साथ राष्ट्र प्रेम का विकास जीवन का मूल मंत्र

ब्रेकिंग न्यूज़