29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बबेरू सीट को लेकर 'सियासी पारा' चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया 'गोपनीय सर्वे'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बबेरू सीट को लेकर ‘सियासी पारा’ चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया ‘गोपनीय सर्वे’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधानसभा सीट पर भाजपा और अपना दल (एस) के बीच ‘सीट बंटवारे’ की सुगबुगाहट ने ‘सियासी पारा चढ़ा’ दिया है। चर्चाओं के बीच अपना दल (एस) ने प्रत्याशी चयन के लिए ‘गोपनीय सर्वे’ भी शुरू करा दिया है।बबेरू सीट को लेकर 'सियासी पारा' चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया 'गोपनीय सर्वे'सूत्रों के अनुसार भाजपा और अपना दल (एस) के बीच ‘बातचीत फाइनल स्टेज’ पर है। बताया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान बबेरू सीट अपना दल (एस) को देने पर ‘सहमत’ हो गया है ! यदि अंतिम समय में कोई नया मोड़ नहीं आया तो बबेरू से अपना दल (एस) का ‘प्रत्याशी’ ही ‘ताल ठोकेगा’ !बबेरू सीट को लेकर 'सियासी पारा' चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया 'गोपनीय सर्वे'खबर मिलते ही अपना दल (एस) ‘सक्रिय’ हो गया है। पार्टी ने प्रत्याशी ‘तय’ करने के लिए एक ‘निजी एजेंसी’ को ‘मैदान में उतारा’ है। यह एजेंसी ‘गोपनीय’ तरीके से ‘गांव-गांव’ जाकर लोगों से ‘फीडबैक’ ले रही है कि पार्टी ‘किस चेहरे पर दांव’ लगाए तो ‘जीत पक्की’ होगी।बांदा में 'भाजपा' क्या हुई 'रोग ग्रस्त' ? क्यों नहीं 'निरोग' हो पा रहा 'संगठन' ?इधर भाजपा कैंप में इस ‘सुगबुगाहट’ के बाद ‘निराशा’ का माहौल है। बबेरू सीट से ‘टिकट’ के लिए पिछले ‘दो साल’ से ‘दौड़’ लगा रहे ‘दावेदारों’ के ‘चेहरों पर हवाइयां’ सी ‘उड़’ रही हैं ! एक वरिष्ठ भाजपाई ने ‘नाम न छापने की शर्त’ पर कहा कि कार्यकर्ता में इस ‘रणनीति’ से ‘भारी निराशा’ है।बबेरू सीट को लेकर 'सियासी पारा' चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया 'गोपनीय सर्वे'दूसरी तरफ अपना दल (एस) ‘खेमे’ में ‘उत्साह की लहर’ है। कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि अगर बबेरू सीट ‘खाते’ में आती है तो ‘कुर्मी वोट बैंक’ के सहारे ‘जीत का रास्ता’ आसान हो जाएगा। हालांकि भाजपा के जिला स्तरीय नेता ऐसी किसी भी ‘संभावना से इनकार’ कर रहे हैं। उनका कहना है कि बबेरू ‘भाजपा की मजबूत सीट’ है और ‘भाजपा ही यहां चुनाव’ लड़ेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रकाश के जन संपर्क का अनोखा प्रवाह : छलका जनता के “प्रेम का पैमाना”

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी में लापरवाही का तमाचा: चेहरा प्रमाणीकरण में फिसड्डी, सेवा समाप्ति की चेतावनी

Banda : आम बजट, बुन्देलखंड दलहन उत्पादन में भरेगा उड़ान !

City News Uttar Pradesh

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh

बांदा : महंत के अपहरण के प्रयास का नहीं हो पा रहा पर्दाफाश …

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़