26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda  : बाहुबली विधायक के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़े, जेल के काटे गये पेड़ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। बैरक और परिसर पर रात-दिन नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में आड़े आ रहे पेड़ों को काट-छांट दिया गया है।


रविवार को दिल्ली से आए इंजीनियरों ने सीसीटीवी कैमरों व जैमर को चेक किया। उनकी कमियां दुरुस्त कीं। मुख्तार को रखे जाने वाली बैरक (15 नंबर) में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई कराई गई है। इस बैरक में अन्य बंदी नहीं पहुंच पाएंगे। तीन बंदी रक्षक बैरक के अंदर तैनात रहेंगे।


अगले तीन दिनों के अंदर मुख्तार अंसारी के पंजाब से यहां पहुंचने की संभावना है। जेल के अंदर चल रही कैंटीन में नाश्ता, मिठाई आदि रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर स्टाक कर दिया गया है। सीलबंद डिब्बों में रसगुल्ले और छेना सहित तेल, साबुन, कोल्ड ड्रिंक आदि की व्यवस्था की गई हैं।


कैंटीन में कोई भी बंदी अपनी जरूरत का सामान खरीद सकता है। जेल में दो जेनरेटर लगे हुए हैं। अब बैरक नंबर 15 व 16 में लगातार रोशनी के लिए इन बैरकों को जेनरेटर से जोड़ा गया है। इन्हीं बैरकों में मुख्तार अंसारी को रखा जाएगा। उधर, प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि सुरक्षा में आड़े आने वाले पेड़ों को छांटा गया है। जो भी व्यवस्था की जा रही है, वह जेल मैनुअल के अनुरूप है। सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले, जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला है सरकार का बजट

उप मुख्यमंत्री केशव का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत : गणेश महोत्सव में किया शिरकत

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की ‘ठिठुरतों’ पर ‘कंबलों’ की वर्षा: महर्षि की मूर्ति व ओपन जिम का ‘अनावरण’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जिले में खाद की कमी पर जताई चिंता : अधिकारियों से की बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़