जालौन। कोंच कोतवाली में रविवार को पुलिस कर्मियों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब हत्या के मामले में पकड़े गए एक आरोपित ने हवालात के अंदर अपने हाथ की नस और प्राइवेट पार्ट को नुकीले तार से काटकर लहूलुहान कर लिया। आनन फानन पुलिस कर्मियों ने उसे गंभीर हालत में कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोंच कोतवाली अंतर्गत ग्राम अटा टोपुर सुलखना निवासी रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी और मंदिर के तहखाने में उसका शव मिला था। भाई इंद्रजीत ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में नामजद आरोपित श्यामू परिहार निवासी ग्राम गोवर्धनपुरा थाना रेंढर को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसे पूछताछ के लिए कोतवाली की हवालात में रखा गया था।

रविवार को हवालात के अंदर उसने मौका पाकर अपने हाथ की नस और प्राइवेट पार्ट को नुकीले तार से काटकर लिया। इसके बाद वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस आनन फानन जीप में लादकर उसे सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वां मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया की आरोपित ने किसी नुकीले तार से नस काटकर खुद को लहूलुहान किया है, उसका उपचार कराया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
