City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बाहुबली मेहमान:आइजी ने डीएम व एसपी के साथ की बैठक, जेल का भी निरीक्षण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बाहुबली और मऊ जिले के सदर विधायक कथित माफिया डान मुख्तार अंसारी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेड एलर्ट हैं। इसी संदर्भ में बैठक हुई। इस दौरान आइजी, डीएम, एसपी, एएसपी, सीओ, जेल अधीक्षक व कोतवाल के साथ करीब एक घंटे तक सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया। परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाई गई। आइजी ने जहां कमियां देखी उसको जेल प्रभारी को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जेल कर्मियों को ड्यूटी चार्ट बनाया जाए। इधर, माफिया की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी है। जबकि ऑनकाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम व दवाएं जिला अस्पताल में हर समय तैयार रहेगा।

– जेल के पुराने सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त, नए भी लगेंगे
जिले की सीमा पर बांदा पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर आने वाले वाहन को बैकअप देंगे। यहां से अपने घेरे में लेकर मंडल कारागार पहुंचेगी। उसके बाद स्पेशल सेल में माफिया को रखा जाएगा।

बैठक के दौरान जेल के अंदर और बाहर निगरानी को लेकर चर्चा हुई। बताया जाता है कि बैरक के आसपास काफी फोर्स तैनात रहेगी। जबकि परिसर में सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से निगाह रखी जाएगी। अंदर पीएसी के जवानों को घेरा रहेगा तो बाहर जिला पुलिस व कारागार पुलिस की तैनाती रहेगी। जेल में वर्तमान समय 32 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 50 की जानी है। जिनके जरिए जेल के अंदर और बाहर कड़ी निगाह रखी जाएगी।


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जेल में एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, स्टाफ और दवाएं हर समय तैयार रहेंगी। किसी भी प्रकार की मांग होते ही टीम जेल भेजी जाएगी। आईजी चित्रकूट धाम के सत्यनारायण नें बताया की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। जेल चौकी में पुलिस बल बढ़ाया है। बाहर चेकिग के लिए बैरियर बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से हर जगह निगरानी रखी जाएगी। एक प्लाटून पीएसी जेल को दी गई है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश मीडिया से बोले : पीएम मोदी नें नौ साल में देश का विश्व में बढ़ाया सम्मान

City News Uttar Pradesh

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड में शहद की बजेगी शहनाई: जैविक शहद की खेती की ओर रुझान !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की नींव, बुनियादी ‘ढांचे’ को मजबूती

City News Uttar Pradesh

बेंदा पुल के मरम्मतीकरण में विलंब : डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही ‘कसरत’

ब्रेकिंग न्यूज़