City News Uttar Pradesh
सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष नें लगाया हत्या का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच में मोबाइल पर बात करने पर विवाद हुआ था। वहीं, मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शहर के डीएम कॉलोनी, डायट रोड निवासी खुशबू (22) ने शनिवार को तड़के कमरे के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मकान में कोई नहीं था।

युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष नें लगाया हत्या का आरोप
The girl hanged herself, her maternal side accused of murder

खुशबू की सास ममता देवी रिश्तेदारी में अतर्रा गई थीं। जेठ अजयपाल सिंह ने बताया कि रात के समय खुशबू किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सोनू उसे कमरे में छोड़कर भाभी माला सिंह के पास आ गया। इस बीच उसने फंदा लगा लिया। रात में ही सोनू ने मृतका के मायके में फोन करके घटना की सूचना दी थी।

उधर, मायके पक्ष के खजुरिहा (चित्रकूट) निवासी मृतका के चचेरे भाई विक्रम सिंह ने पति पर खुशबू के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि अप्रैल 2022 में खुशबू की शादी सोनू के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ही यह घटना हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां विमला भी मौजूद रहीं। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पति से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘अगस्त क्रांति’: तुर्रा में ‘रेल पटरी’ उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh Desk

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा की ‘रेलवे’ वाली ‘बोगी’ गायब: बिना ‘एसी कोच’ दौड़ी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़