25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बीएसए प्रिंसी मौर्या लापरवाही पर चलाया चाबुक : पूरे स्टाफ का रोका वेतन
उत्तर प्रदेश

बीएसए प्रिंसी मौर्या ने लापरवाही पर चलाया चाबुक : पूरे स्टाफ का रोका वेतन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा अधिकारी शनिवार को अपनें कर्तव्य एवं रुतबे में नजर आई। प्राथमिक विद्यालय भिम्मा का पुरवा के निरीक्षण में तो कयामत बरपा दिया। यहां छात्र संख्या बेहद कम मिलने और मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील न बनने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का अप्रैल का वेतन रोक दिया। इसी तरह गुरेह गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में भी मेन्यू के मुताबिक मिड-डे मील न बनने पर प्रधानाध्यापक का अप्रैल का वेतन रोका।

बीएसए प्रिंसी मौर्या लापरवाही पर चलाया चाबुक : पूरे स्टाफ का रोका वेतन
BSA Princy Maurya lashes out at negligence: Salary of entire staff withheld

शनिवार को बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बड़ोखर खुद ब्लाक क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। उच्च प्राथमिक विद्यालय, पल्हरी (कंपोजिट) में अनुदेशक रेनू गुप्ता और शिक्षामित्र अश्वनी कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का मानदेय रोक दिया। भिम्मा का पुरवा स्थित स्कूट में छात्र संख्या 39 में सिर्फ 6 छात्र उपस्थित मिले। मिड-डे मील मेन्यू के मुताबिक नहीं मिला। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने कोई प्रयास नहीं किए।

बीएसए प्रिंसी मौर्या लापरवाही पर चलाया चाबुक : पूरे स्टाफ का रोका वेतन
BSA Princy Maurya lashes out at negligence: Salary of entire staff withheld

इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। गुरेह स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में बीएसए को मेन्यू के मुताबिक मिड-डे मील नहीं मिला। इस पर प्रधानाध्यापक गौसिया बानो का अप्रैल का वेतन रोक दिया है। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय, बिसंडी खुर्द में प्रधानाध्यापक रेखा अनुपस्थित मिलीं। सुबह हस्ताक्षर करने के बाद उच्चाधिकारियों को बगैर सूचना के चले जाने पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिसंडी खुर्द के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रफाकत हुसैन और चिल्ली कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और सही तरीके से अभिलेखीय रख-रखाव के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून

City News Uttar Pradesh

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल ने दी जयंती देवी को श्रद्धांजली

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप बजवायेंगे बैंड बाजा : गूंजेगी शीघ्र शहनाईयां, रकम की हो गई व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़