City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को अटल विद्यालय मिला बेहाल
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को अटल विद्यालय मिला बेहाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अटल आवासीय विद्यालय हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर चल रहा है। नई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को इस आवासीय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं मानक विहीन पाये गये। यह स्थिति छह माह से भी ज्यादा समय से बरकरार है।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को अटल विद्यालय मिला बेहाल
DM Durga Shakti Nagpal found Atal Vidyalaya in trouble

पूर्व डीएम दीपा रंजन, आयुक्त आर.पी सिंह कई बार निरीक्षण और समीक्षा किये पर कार्य दाई संस्था यही बुंदेली कहावत चरितार्थ कर रही है कि “पंचों सब बात सही पर नरदा यहीं से बही”। खैर, ग्राम अछरौंड़ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कियाl उन्होंने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज एवं गर्ल्स हास्टल, लाइब्रेरी, लैब रूम एवं टाइप -3 रेजीडेन्स, टाइ टाइप-1 रेजीडेन्स, टाइप-2 रेजीडेन्स, शौचालय, सब स्टेशन, अण्डर ग्राउण्ड टैंक, एसटीपी, बाउन्ड्री वाॅल आदि के निर्माण को गहनता से परखा। कार्यों को मेन पावर को बढ़ाकर तेज गति से डबल शिफ्ट में कार्य के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को अटल विद्यालय मिला बेहाल
DM Durga Shakti Nagpal found Atal Vidyalaya in trouble

जिलाधिकारी ने विद्यालय का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था जी एस एक्सेस के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों को प्रत्येक दशा में शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी ना रहे। उन्होंने पंप हाउस का कार्य प्रत्येक दशा में 15 दिनों में पूर्ण कराए जाने को कहा। पेयजल की उपलब्धता तथा शुद्ध पेयजल बोरिंग के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने हेतु जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के कार्य के संबंध में जानकारी ली। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य को समय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। कराया जाएl, उन्होंने सब स्टेशन के कार्य को भी समय से कराए जाने के निर्देश दिएl


निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि ऐकेडमिक ब्लाक, प्रधानाचार्य आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा टाइप-3ए व बी ब्लाक, टाइप-2 के कार्य तथा अण्डर ग्राउण्ड टैंक, सब स्टेशन के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अवशेष सभी कार्यों प्रत्येक दशा में शीघ्र पूर्ण करायें।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थापित किये जाने वाले ट्रान्सफार्मर की गुणवत्ता तकनीकी परीक्षण कर लें, इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन)लोक निर्माण, अधिशासी अभियंता जल निगम, एवं विद्युत कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राकेश टिकैत बोले: देश में जालसाज सरकार कर रही है राज, गांव के लोग हो रहे बर्बाद

City News Uttar Pradesh

हाईस्कूल में अच्छे नंबर न आने पर छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, दोस्तों से कम बना था परसेंटेज

त्योहार पर ‘खून’ की होली: गोलियों की तड़तड़ाहट से ‘दहला’ इलाका, बुजुर्ग की हत्या से तनाव

City News Uttar Pradesh

Banda : छात्रा की खुदकुशी में नया मोड़ आया, गहन जांच से उठेगा पर्दा…

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में डीएम का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश, नरैनी की व्यवस्था दुरुस्त

ब्रेकिंग न्यूज़