30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।’

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान
The biggest budget in the history of UP: Yogi government presented a budget of 6.90 lakh crores, read big announcements here

“हमने तो समंदर के रुख बदले हैं। मोदी-योगी ने सोचने के सलीके बदले हैं। आप कहते थे कुछ नहीं होगा। हमने आपके भी सोचने के तरीके बदले हैं”। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जैसे ही इन पंक्तियों के साथ अपने बजट भाषण का समापन किया, पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जैसी उम्मीद थी, योगी का बजट उसी के अनुरूप रहा। बजट में प्रदेश की जनता की खुशहाली और उसकी तरक्की के साथ ही प्रदेश को आगामी वर्षों में वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लक्ष्य का पूरा रोडमैप नजर आया

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, यहां पढ़ें बड़े एलान
The biggest budget in the history of UP: Yogi government presented a budget of 6.90 lakh crores, read big announcements here

युवा, महिला, गरीब, वृद्ध, दिव्यांग, किसान समेत सीएम योगी ने बजट में हर वर्ग और तबके का ध्यान रखा तो वहीं प्रदेश में जीआईएस-23 के तहत होने वाले भारी निवेश को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट पर भी विशेष फोकस रहा। यह बजट कई अन्य मामलों में भी ऐतिहासिक रहा। यह योगी सरकार का लगातार छठवां, जबकि दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट भी था। वहीं, यह प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट भी रहा। प्रस्तुत बजट का आकार 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए (6,90,242.43 करोड़ रुपए) है। राज्य सरकार का पिछले वर्ष का मूल बजट 6.15 लाख करोड़ रुपए और अनुपूरक बजट 33,769 करोड़ रुपए का था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : महाराणा प्रताप की जयंती पर दीप जलाकर, उनके संघर्षो को किया गया याद …

आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई …

City News Uttar Pradesh

शालिनी का राजनीति की आड़ में ‘खौफ’ का खेल ? ‘अंधेर उजागर’, अब सलाखों के पीछे

City News Uttar Pradesh

छात्राओं ने निभाई डीएम और एसपी की भूमिका, किया विभागों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

City News Uttar Pradesh

होली के मद्देनज़र शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़: क्या बिक्री के आंकड़े बनायेंगे नया रिकॉर्ड ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़