24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !
उत्तर प्रदेश

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में गर्मी ने बीते 52 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरवरी महीने में पहली बार तामपान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल ठंड के बाद वसंत ऋतु की जगह सीधे गर्मी आ गई जो इंसान के साथ ही जावरों और फसल के लिये नुकसान दायक है।


जिले में इस साल फरवरी महीने में ही गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कृषि प्रौधोगिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर जा रहा है जो इससे पहले कभी फरवरी में नहीं हुआ था।
जिले में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया जो बीते 52 सालों में पहली बार है।1972 से रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि पूरे फरवरी में जो औसतन तापमान रहता है उससे अभी 2 से 3 डिग्री ज्यादा है।

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !
The heat broke the record of 52 years in Banda, apart from humans, crops and animals are also in danger!

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में भी इस महीने के अंतिम 3 दिनों में ही कभी-कभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा या इससे ऊपर गया। आंकड़ों के अनुसार ऐसा बहुत ही कम हुआ है कि फरवरी के महीने में तापमान 30 डिग्री के ऊपर गया है जबकि अभी भी इस महीने के कुछ दिन बाकी हैं। इस बार 7 फरवरी को तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था, उसके बाद 13 फरवरी को 31 डिग्री के ऊपर तामपान रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। अब पूरे महीने का औसतन तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा है। वैज्ञानिक श्याम सिंह का मानना है कि सर्दी खत्म होने के बाद सीधे गर्मी शुरू हो गई है।

बीच से वसंत ऋतु गायब नजर आ रही है। मौसम का यह आचरण लोगों और पशुओं के लिए हानिकारक है। इंसानों पर इसका काफी फर्क पड़ रहा है, अचानक सर्दी के मौसम से गर्मी के मौसम में जाने से लोगों की तबीयत पर बिगड़ रही है क्योंकि वसंत ऋतु में जो बॉडी को गर्मी के मौसम में ढलने का वक्त मिलता था वह नहीं मिल पा रहा है।साथ ही जानवरों पर भी इसका असर पड़ेगा, उनकी दूध देने की क्षमता पर अत्यधिक प्रभाव पड़ सकता है।

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !
The heat broke the record of 52 years in Banda, apart from humans, crops and animals are also in danger!

मौसम के ऐसे बदलाव के कारण आने वाले समय में फसलों के उपज पर भी काफी फर्क पड़ेगा जिससे आने वाले समय में खाद्य संकट पैदा हो सकता है।प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि आने वाले महीने काफी गर्म होने वाले हैं और जो तापमान मई-जून में रहता था उससे एक से दो डिग्री ज्यादा ही रहने की आशंका है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

City News Uttar Pradesh

तालाब बनी ‘सड़क’ पर प्रशासन मौन: चिल्लीमल मार्ग की ‘दुर्दशा’ से हजारों लोग ‘बेहाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले: संभावित ‘बाढ़’ से निपटने के लिए योगी सरकार ‘सतर्क और प्रतिबद्ध’

City News Uttar Pradesh

कूड़ा फैलाने पर 17 लोगों का हुआ चालान, 10 ने भरा जुर्माना

बांदा में आसमान से बरसी आग: पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !

ब्रेकिंग न्यूज़