24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सूरज ने फिर दिखाए तेवर, 41 डिग्री पहुंचा तापमान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । दो दिन पहले मौसम में हुए एकाएक हुए बदलाव के बाद तेज धूप के कारण गर्मी फिर जोर पकड़ रही है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।


अप्रैल का दूसरा पखवारा चल रहा है। इसी महीने से गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। हालांकि अबकी बार बीच-बीच में मौसम में बदलाव के चलते तापमान कभी नीचे-कभी ऊपर चल रहा है। दो दिन से तेज धूप निकली तो शुक्रवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं रात में अभी गनीमत है। क्योंकि दो दिन पहले बादलों के साथ बूंदाबांदी के कारण रात के तापमान में कुछ कमी आयी है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन में बादल भी आते-जाते रहे लेकिन धूप बराबर खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ा।

उधर गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कई तालाब सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए पानी की किल्लत भी खड़ी होने लगी है। हालांकि मई में पशुओं की प्यास बुझाने के लिए केन नहर में पानी चलाया जाता है। नहरों के समीपवर्ती तालाब, पोखर, भर दिए जाते हैं जिससे पशु-पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें बताया: निगम में कर्मियों की कमी जल्द होगी दूर

City News Uttar Pradesh

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘नई आहट’ : विधायक प्रकाश द्विवेदी के बेटे देवांश नें ‘संभाला मैदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मरौली खदान चार और छह में छापेामरी 109 ट्रकों किए गये सीज

City News Uttar Pradesh

बबेरू ‘हाट सीट’ पर ‘विशंभर यादव’ की ‘आंधी’: भाजपा ‘सीट’ बचाने को लेगी ‘अपना दल’ का ‘सहारा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में रावण दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा पर्व शुरू …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़