31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: "अहिंसा परमो धर्मः" का गूंजा संदेश
उत्तर प्रदेश

महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का संदेश गूंजा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को पूरे बांदा शहर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा ने लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक भजन, पारंपरिक परिधान और चांदी के रथ में विराजमान भगवान की प्रतिमा ने नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: "अहिंसा परमो धर्मः" का गूंजा संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत छोटी बाजार स्थित तीन शिखर युक्त जिनालय (महावीर मंदिर) में महामस्तकाभिषेक से हुई। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंचरंगा ध्वज लिए नन्हें बच्चे शोभायात्रा में सबसे आगे रहे, जिनके पीछे महिला और पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।

महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: "अहिंसा परमो धर्मः" का गूंजा संदेश

बैंड-बाजे की गूंज और “जियो और जीने दो” जैसे नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर के कई स्थानों पर शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। जगह-जगह गुलाब की वर्षा की गई।

महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: "अहिंसा परमो धर्मः" का गूंजा संदेश

जैन मंदिर कटरा में पूजा-अर्चना, आरती और विशेष अभिषेक का आयोजन भी किया गया। शाम को भगवान महावीर का झूलना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में जैन समाज के प्रमुख सदस्य राकेश जैन, मनोज जैन, प्रमोद कुमार जैन, प्रदीप, दिलीप, शैलेंद्र, ज्ञानचंद्र, रजनी, निशी और अनिता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नृशंस हत्या : पड़ोसी को काटने के बाद आरोपी, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, पत्नी पर था वशीकरण का शक …

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

पीसीएफ किसानों को पेरे है : 2 करोड़ 35 लाख नहीं कर रहा भुगतान

City News Uttar Pradesh

मौत की ‘सफारी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘सुरक्षा व्यवस्था’ तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा दिखी आयरन लेडी के रोल में: थरथरा गये अधिकारी, कई के विरुद्ध कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

छलके नयना : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की भावुकता के साथ विसर्जन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़