
विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की सख्ती के चलते विद्युत विभाग में विवादों में घिरे सहायक अभियंता (मीटर) रवि गौतम का तबादला कर दिया गया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की सीधी शिकायत के बाद पावर कारपोरेशन मुख्य अभियंता ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हमीरपुर जनपद के राठ विद्युत वितरण उपखंड से संबद्ध कर दिया है। यह निर्णय जनता की शिकायतों और अधिकारियों की निष्क्रियता के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सदर विधायक को लगातार क्षेत्रीय नागरिकों से यह फीडबैक मिल रहा था कि रवि गौतम की कार्यप्रणाली बेहद ढीली है। उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा था, और कई मामलों में बिना कारण आम जनता को परेशान किया जा रहा था। इतना ही नहीं, विधायक का आरोप है कि सहायक अभियंता की लापरवाही सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी छवि को नुकसान पहुँचा रही थी।

सदर विधायक ने साफ कहा कि “मेरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत कोई भी अधिकारी यदि जनहित की अनदेखी करता है या जनता को परेशान करता है, तो उसे चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई मिलेगी। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता ने त्वरित एक्शन लेते हुए सहायक अभियंता को राठ स्थानांतरित कर दिया। अब वे बांदा की किसी शाखा में कार्य नहीं करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
