27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । नाग पंचमी त्योहार में गुडिय़ा विसर्जन के बाद केन नदी में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। नदी में साथ गए बच्चों के जानकारी देने पर ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। घटना से स्वजन बेहाल हैं।


पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला के मजरा सिंधन खुर्द निवासी गिरजा शंकर शुक्ला का 13 वर्षीय पुत्र प्रयाग शुक्ला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपंचमी के त्योहार गुडिय़ा कूटने के लिए केन नदी गया था। वहां करीब 12-13 बच्चों के साथ गुडिय़ा विसर्जित करने के बाद वह नहाने लगा, जिसमें तेज बहाव में बहकर वह डूब गया। साथियों ने भागकर स्वजन व कुछ दूरी पर नदी में मौजूद ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसमें आनन-फानन ग्रामीणों ने उसे करीब 20 मिनट के अंदर पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत
स्वजन के जसपुरा सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की है। स्वजन ने बताया कि वह दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।मां पुष्पा देवीका रो रो कर बुरा हाल है। एसडीएम पैलानी रामकुमार ने बताया कि राजस्व कर्मी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। शासन की मंशा के अनुसार पीडि़त परिवार की चार लाख रुपये आर्थिक मदद की जाएगी। तहसीलदार तिमीराज ने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया है।


जिस केन नदी में त्योहार के दिन किशोर की डूबकर मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वहां गांव के करीब ढाई सौ से तीन सौ बच्चे व किशोर गुडिय़ा विसर्जन को जाते हैं। ऐसे में अनहोनी होने की आशंका रहती है। लेकिन अधिकारियों की ओर से वहां कोई पुलिस कर्मी या अन्य लोग बचाव कार्य के लिए नहीं लगे थे। जिसके चलते किशोर घटना का शिकार हो गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती बासू ने मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन: कहा- खेलों से होगा बच्चों का विकास

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का बागेश्वर धाम पर बड़ा वार: अंधविश्वास और ज़मीन कब्ज़ों पर उठी जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी की थाना चौपाल : समस्याओं को निपटने हेतु बने “बागवां”

ब्रेकिंग न्यूज़