25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद सिंह नें आक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह नें आक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संयुक्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय में स्थापित मेडिकल ऑक्सीजन प्लाण्टों का जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।

डीएम आनंद सिंह नें आक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यूबी सिंह नें जानकारी दी कि 103 शैय्यायुक्त जिला चिकित्सालय में गैट्रान इन्जीयिरिंग कम्पनी द्वारा निर्मित मेडिकल ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापित होकर चालू भी हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिला महिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेन्टर को उक्त प्लांट से जोड़ने हेतु आक्सीजन पाइप लाइन शीघ्र डवलायी जाये ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि मण्डलीय चिकित्सालय में टाटा कम्पनी द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापित किया गया है। उक्त प्लांट से लगभग 200 बेड कवर होंगे। वर्तमान में प्लांट के इजीनियर नहीं आये है, जिस कारण प्लांट क्रियाशील नहीं हो पाया है।

डीएम आनंद सिंह नें आक्सीजन प्लांटों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्काल प्लांट से सम्बन्धित इंजीनियरों से सम्पर्क कर प्लांट को अविलम्ब चालू कराये। प्लांट में प्रथक से आक्सीजन सिलेण्डर भरने हेतु बूस्टर लगवाया जाये ताकि भवष्यि में तकनीकी खराबी होने पर भरे हुए आक्सीजन सिलेण्डरों का उपयोग हो सके। साथ ही यह भी कहा कि प्लांट के ऊपर लगी जालियों से बारिश का पानी आने की सम्भवना को दृष्टिगत रखते हुये आंशिक रूप से जाली को बन्द कराये।


निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री एमपीसिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया : जेल से पेरोल पर छूटेंगे 50 से ज्यादा बंदी, बन रही सूची …

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

विधायक प्रकाश की तत्परता : रात में ही बहाल करा दी बिजली आपूर्ति …

रिश्तों पर लगा ‘कलंक’: शादी का ‘झांसा’ देकर ‘विधवा’ से दुष्कर्म, ममेरे भाई पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर को महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़