
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में ठंड ने दस्तक नहीं दी, बल्कि पूरे रौद्र रूप में हाजिर हो चुकी है। सुबह-शाम गलन बढ़ चुकी है, शीतलहरी हड्डियां चीर रही है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी जे. रीभा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। उन्होंने जिलेभर के नागरिकों के लिए कड़े निर्देशों व विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि “अब जरा सी लापरवाही भी गंभीर बीमारियों और हादसों को दावत दे सकती है जनता सावधान रहे, प्रशासन चौकन्ना है।”

डीएम ने नागरिकों से कहा है कि तेज शीतलहरी से बचने के लिए कई परतों वाले गर्म कपड़े पहनें। विशेषकर सिर, कान, हाथ और पैर पूरी तरह ढके रहें। गीले कपड़े पहनकर न रहें, तुरंत बदलें। घर के कमरों को बंद और सुरक्षित रखें। आग या हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में वेंटिलेशन (हवा आने-जाने की जगह) रखना अनिवार्य बताया गया है, ताकि दम घुटने की कोई आशंका न रहे।

डीएम ने ठंडी हवाओं और संक्रमण से बचने के लिए गर्म भोजन और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारी और तैलीय भोजन कम करें, जबकि पौष्टिक एवं विटामिन युक्त खानपान को दिनचर्या में शामिल करें। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और सर्दी से होने वाले खतरों को कम किया जा सकेगा। जिलाधिकारी जे. रीभा ने गरीब, असहाय और सड़क पर रात बिताने वालों के लिए विशेष सतर्कता की बात कही।

कहा कि उनके लिए प्रशासन व नगर निकायों ने रैन बसेरे तैयार किए हैं, जहाँ रात गुज़ारने की सुरक्षित व्यवस्था है। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से बुजुर्गों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया की सभी तहसीलों, नगर निकायों और स्वास्थ्य विभाग को शीतलहरी से निपटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
